ल्यूकोरिया की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

ल्यूकोरिया की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

रोग और उम्र दोनों एक साथ ही बढ़ते हैं, मतलब जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे शरीर में रोग होने की संभावना भी बढ़ने लगती है। ऐसे स्थिति में लोग क्या करें ये सबसे बड़ा सवाल है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं अपने आप की सुरक्षा कैसे करें। जी हां आपको बता दें कि महिलाओं में कई ऐसे रोग होते हैं जो पुरूषों में नहीं पाए जाते हैं। उन रोगों में मासिक धर्म, ल्यूकोरिया आदि समस्याएं पाई जाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं में कमजोरी, चिड़चिड़ापन आदि आने लगता है। इसकी वजह से वो काफी परेशान रहती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू नस्खे जो आजमाने से ये इन समस्याओं का अंत होगा-

पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत भी फिट रहेगी

ल्यूकोरिया या व्हाइट डिस्चॉर्ज के लिए घरेलू नुस्खे(Home Remedies for Leucorrhoea or White Discharge Problem in Hindi):

धनिया के बीज

धनिया के बीज भी सफेद पानी की समस्या से महिलाओं को छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए महिलाएं बस 10 ग्राम धनिया के बीज को रातभर 100 मिली लीटर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। ऐसा करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। रोजाना इसे पीएं, करीब एक हफ्ते में आपको आराम मिल जाएगा। 

सुबह खाएं केला

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि केला भी महिलाओं की सेहत से जुड़ी इस समस्या को खत्म करने में कारगर है। महिलाएं बस रोजाना सुबह पका हुआ केला खाएं। अगर आप केले को देसी घी में लगाकर खाएंगी तो आपको और जल्दी आराम मिलेगा। इसके साथ ही आप केले को चीनी या फिर गुड़ के साथ भी खा सकती हैं। इसके सेवन से हानिकारक सूक्ष्म जीव शरीर से बाहर निकल जाएंगे और आपको इस समस्या में जल्द राहत मिल जाएगी। 

जामुन की छाल

इस समस्या से निजात पाने के लिए जामुन की छाल भी कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप जामुन की छाल का चूर्ण बनाएं। इसे बस आप दिन में 2-3 बार पानी से साथ दो चम्मच खाएं। ऐसा करने से हफ्तेभर के अंदर आपको आराम मिल जाएगा।

आंवला और शहद का पेस्ट

आंवला तो सेहत के लिए हमेशा ही लाभदायक होता है। महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या से निजात दिलाने के लिए आंवला और शहद कारगर है। इसके लिए दो चम्मच आंवले का पाउडर लें और शहद में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दिन में दो बार खाएं। इसके अलावा आंवले का सेवन पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। पानी में इसे डालकर पीने का तरीका है कि आप एक कप पानी में एक चम्मच आंवले को पाउडर डालकर आधा होने तक उबालें। अगर आपको ये कड़वा लगे तो आप इसमें शहद या फिर पानी मिला सकती हैं। इसे रोजाना पीने से फायदा होगा। 

मेथी दाना 

महिलाओं को इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मेथी दाना कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप तीन चम्मच मेथी दाना लें और आंधे घंटे तक उसे आधा लीटर पानी में उबालें। इसके बाद पानी को छान लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी को पीएं। दिन में कम से कम दो बार तो जरूर एक-एक गिलास पानी को पीएं। मेथी दाना माइक्रोफ्लोरा और पीएच के संतुलन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से आपको हफ्तेभर के अंदर इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें-

महिलाओं में अक्सर हो जाती है हीमोग्लोबिन की कमी, जानें क्या खाने से ये समस्या होगी दूर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।